{"_id":"68fc8e06b06fe882b50a2659","slug":"video-the-state-second-agricultural-university-will-be-built-in-champawat-district-2025-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंपावत जिले में बनेगा प्रदेश का दूसरा कृषि विश्वविद्यालय, सीएम धामी ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत जिले में बनेगा प्रदेश का दूसरा कृषि विश्वविद्यालय, सीएम धामी ने की घोषणा
जीबी पंत कृषि विवि पंतनगर के बाद प्रदेश का दूसरा कृषि विश्वविद्यालय चंपावत जिले में बनाया जाएगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शारदा घाट पर विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने छीनीगोठ में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का भी एलान किया। सीएम ने कहा कि ये दोनों घोषणाएं चंपावत को शिक्षा, कृषि और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सशक्त बनाने की दिशा में एतिहासिक कदम हैं। कृषि विश्वविद्यालय बनने से यहां कृषि और उद्यान के क्षेत्र में काम होंगे। कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में काम तेजी से आगे बढ़े, इसके लिए विवि की आवश्यकता महसूस होती है। कृषि विवि के लिए पिछले दिनों उनकी जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के कुलपति से भी वार्ता हुई है। चंपावत जिले में कृषि विश्वविद्यालय खुलने से पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल जिले के युवाओं को भी लाभ मिलेगा। सीएम धामी ने इस दौरान 185.20 करोड़ से बनने वाले शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का शुभारंभ किया। साथ ही 20.50 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। सीएम ने टनकपुर में शारदा घाट पर पूजा-अर्चना की एवं प्रदेश में सुख शांति एवं कल्याण की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।