{"_id":"6af49e196db6e9e578082a31","slug":"athletes-bagged-eight-medals-at-the-athletics-competition-champawat-news-c-229-1-shld1019-146688-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने झटके आठ पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने झटके आठ पदक
Wed, 11 Nov 2026 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक जीतकर खुशी जताते खेलो इंडिया सांई सेंटर के
लोहाघाट (चंपावत)। राज्य स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खेलो इंडिया साई सेंटर छमनियां के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने आठ पदक जीतकर सेंटर और जिले का नाम रोशन किया।
कोच मोहन सिंह राणा ने बताया कि ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक से तीन नवंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खेलो इंडिया साई सेंटर लोहाघाट के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर हुए कुल आठ पदक अपने नाम किए। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में देवेश बोहरा ने 100 मीटर दौड़ और 110 मीटर हर्डल में स्वर्ण पदक व लंबी कूद में रजत पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं संजना ने 100 मीटर हर्डल में स्वर्ण पदक हासिल किया। सुमन ने 3000 मीटर दौड़ और रियांशी ने ट्रिपल जंप में रजत पदक जीता। दीया कुमारी ने 100 मीटर हर्डल और सागर धानुक ने 80 मीटर हर्डल में कांस्य पदक प्राप्त कर सेंटर का गौरव बढ़ाया। खिलाड़ियों की इस शानदार सफलता पर जिला क्रीड़ा अधिकारी सहित खेल प्रेमियों ने खुशी जताई।