{"_id":"6af49f29911d8560400c34c8","slug":"leopard-that-killed-a-teenager-remains-at-large-champawat-news-c-229-1-shld1019-146684-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: किशोर को मौत के घाट उतारने वाला हमलावर तेंदुआ पकड़ से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: किशोर को मौत के घाट उतारने वाला हमलावर तेंदुआ पकड़ से बाहर
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर से लगे सुंई पऊ के डुंगरी क्षेत्र में किशोर को मौत के घाट उतारने वाला हमलावर तेंदुआ अभी भी वन विभाग की पकड़ से बाहर है। वन विभाग ने आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए कई पिंजरे, ट्रैप कैमरे और लाइव कैमरे लगाए हैं लेकिन अभी तक तेंदुआ पकड़ से बाहर है। घटना के बाद से क्षेत्र के लोग डरे-सहमे हैं।
करीब एक सप्ताह पूर्व मेला देखकर घर को लौट रहे सुंई डुंगरी के 13 वर्षीय किशोर हर्षित पुजारी पर हमला कर तेंदुए ने उसे मौत के घाट उतार दिया था। घटना के बाद से वन विभाग की टीम हमलावर तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार गश्त और सर्च अभियान चला रही है। रेंजर रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में छह पिंजरे लगाए हैं। इसके अलावा तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 12 कैमरा ट्रैप और दो लाइव कैमरे भी लगाए गए हैं। विभाग की टीम लगातार जंगल और आसपास के क्षेत्रों में गश्त कर तेंदुए की तलाश में जुटी हुई है। बताया कि तेंदुआ पिंजरे के आसपास नहीं आ रहा है। रेंजर जोशी ने बताया कि तेंदुआ प्रभावित क्षेत्र में लगाए गए पिंजरों को जरूरत के अनुसार शिफ्ट किया जा रहा है। चार दिन पूर्व तेंदुए की लोकेशन पातल के जंगल में मिली थी लेकिन इसके बाद उसकी कोई लोकेशन नहीं मिल पाई है। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रख रही है। अभियान में वन विभाग के रोहित सिंह मेहता, हिमांशु ढेक ,भुवन सिंह, अजयदीप टम्टा, अनीश सहित अन्य कर्मचारी जुटे हुए हैं।