{"_id":"6ac5ee474b8eb5b7c5084167","slug":"video-a-case-has-come-to-light-in-the-kotwali-area-where-a-15-year-old-girl-became-pregnant-after-being-raped-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कोतवाली क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने का मामला सामने आया है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कोतवाली क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने का मामला सामने आया है
चंपावत। कोतवाली क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने 16 वर्षीय किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस ने विधि विवादित किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
शनिवार को नगर निवासी पीड़िता की मां ने कोतवाली चंपावत में तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी बिना बताए घर से चली गई है। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चल रहा है। तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। मामले में एसपी रेखा यादव ने कोतवाली प्रभारी को किशोरी की बरामदगी के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए। सीओ देवेंद्र सिंह कप्रवाण के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित की गई। सोमवार को पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी को 16 वर्षीय किशोर के साथ नगर क्षेत्र से बरामद कर लिया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। जांच में किशोरी के चार माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर 16 वर्षीय किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद विधि विवादित किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। बोर्ड के आदेश पर उसे बाल सुधार गृह हरिद्वार भेज दिया गया है।
---------------
वर्जन :
पुलिस को 15 वर्षीय किशोरी लापता होने की सूचना मिली। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम गठित की गई और गुमशुदा किशोरी को बरामद कर लिया गया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें उसके चार माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। मामले में विधि विवादित किशोर के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। इसके बाद उसे बाल सुधार गृह हरिद्वार भेज दिया गया। - रेखा यादव, एसपी, चंपावत
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।