Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers held a public protest rally seeking relief from bear attacks.

Chamoli News: भालू के हमलों से निजात दिलाने के लिए ग्रामीणों ने निकाली जनआक्रोश रैली

Thu, 12 Nov 2026 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 12 Nov 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Villagers held a public protest rally seeking relief from bear attacks.
फोटो
विज्ञापन

शासन-प्रशासन और वन विभाग के खिलाफ की नारेबाजी
डीएफओ के आश्वासन पर 10 दिन के लिए स्थगित किया आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी (चमोली)। भालू के बढ़ते हमलों से निजात दिलाने की मांग के लिए आंदोलनरत ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को पोखरी में जनआक्रोश रैली निकाली। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आक्रोश जताया। वहीं मौके पर पहुंचे डीएफओ ने वन विभाग की फोर्स बढ़ाने और अन्य स्थानों पर पिंजरे लगाने का आश्वासन दिया जिसके बाद ग्रामीणों ने 10 दिन के लिए आंदोलन स्थगित कर दिया।

क्षेत्रीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधि पिछले 11 दिनों से तहसील परिसर में भालू के हमले से निजात दिलाने की मांग के लिए क्रमिक अनशन कर रहे हैं। आंदोलन के तहत ग्रामीणों ने बस स्टैंड गोल मार्केट से विनायक धार टावर तक रैली निकाली। इसके बाद विनायक धार में जनसभा हुई। इस दौरान विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि सरकार और वन विभाग ने पहाड़ को चिड़ियाघर बना दिया है। बाहर से जंगली जानवरों को पकड़कर चमोली जिले में छोड़ा जा रहा है। इससे लोगों का जनजीवन और खेती-बाड़ी प्रभावित हो रही है, लेकिन प्रदेश सरकार इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले एक महीने में भालू के हमले की 12 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। भालू ग्रामीणों के गाय-बैलों को मार रहे हैं जिससे लोगों में भय का माहौल है। जनसभा में पहुंचे केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ रजत सुमन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि भालू को मारने की अनुमति के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा। भालू प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग की फोर्स बढ़ाने के साथ ही अन्य स्थानों पर पिंजरे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एक साल पहले भालू के हमले में घायल महिला के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। डीएफओ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने क्रमिक अनशन स्थगित कर दिया। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि 10 दिन में मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो दोबारा आंदोलन करेंगे। इस दौरान धीरेंद्र सिंह राणा, ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी, श्रवण सती, देवेंद्र राणा, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह राणा, दिव्या भारती, ब्लॉक प्रमुख राजी देवी, प्रीति भंडारी, सूरज कोहली, विनीता देवी, तेजपाल, मयंक नेगी, रमेश आदि मौजूद रहे। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी कपिल गुसाईं, वन दरोगा प्रकाश कंडारी, आनंद सिंह रावत और मोहन सिंह बर्त्वाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed