Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli Pilgrim numbers surge at Badrinath Dham ahead of the closure of its portals long traffic jams

चमोली: कपाट बंद होने से पहले बदरीनाथ धाम में बढ़ी भीड़, हाईवे पर लगा लंबा जाम, यात्रियों का बिगड़ा शेड्यूल

Thu, 12 Nov 2026 09:11 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 12 Nov 2026 09:11 PM IST
सार

ज्योतिर्मठ से विष्णुप्रयाग तक अधिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। यहां दस किलोमीटर एरिया में सड़क संकरी होने से बार-बार वाहनों का जाम लग रहा है।

विज्ञापन
Chamoli Pilgrim numbers surge at Badrinath Dham ahead of the closure of its portals  long traffic jams
बदरीनाथ हाईवे पर जाम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा को अब सिर्फ चार दिन का समय शेष है और बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के बदरीनाथ पहुंचने का सिलसिला जारी है। 11 नवंबर को केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के बाद वहां पहुंचे अधिकांश तीर्थयात्रियों के बदरीनाथ धाम पहुंचने से अचानक यात्रा में बढ़ोतरी हो गई। ऐसे में बदरीनाथ में अधिकांश होटल फुल रहे। इधर, बदरीनाथ हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जगह-जगह तीर्थयात्रियों को जाम का सामना करना पड़ रहा है और जाम से तीर्थयात्रियों का यात्रा शेड्यूल बिगड़ रहा है।

विज्ञापन


ज्योतिर्मठ से विष्णुप्रयाग तक अधिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। यहां दस किलोमीटर एरिया में सड़क संकरी होने से बार-बार वाहनों का जाम लग रहा है। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से यहां वनवे सिस्टम से वाहनों की आवाजाही करवाई जा रही है। वहीं भनेरपाणी भूस्खलन क्षेत्र में भी वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं। हरियाणा के तीर्थयात्री वरुण, अनामिका और कुणाल का कहना है कि बृहस्पतिवार को वे पीपलकोटी से बदरीनाथ के लिए निकले थे।
विज्ञापन


चारधाम यात्रा 2026: बदरीनाथ धाम में पंच पूजाएं शुरू, पहले दिन गणेश मंदिर के कपाट हुए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बदरीनाथ मंदिर के दर्शनों के बाद माणा गांव घूमने का कार्यक्रम था मगर ज्योतिर्मठ में जाम में फंसे रहने के कारण शेड्यूल बिगड़ गया। यूपी के रामपुर से पहुंचे विनोद प्रकाश, रजनी और रितिक का कहना है कि पीपलकोटी और ज्योतिर्मठ में करीब डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहे।

वहीं, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह का कहना है कि यात्रा वाहनों के बढ़ने से ज्योतिर्मठ में वनवे सिस्टम से वाहनों की आवाजाही करवाई जा रही है। अधिक देर तक जाम लगने नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed