Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Nandasain: 116 students selected for the block level following the Nyaya Panchayat-level sports competition.
{"_id":"6a89663da6e0e19fcb08a782","slug":"video-nandasain-116-students-selected-for-the-block-level-following-the-nyaya-panchayat-level-sports-competition-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"नंदासैंण: न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 116 छात्र-छात्राओं का ब्लॉक स्तर के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदासैंण: न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 116 छात्र-छात्राओं का ब्लॉक स्तर के लिए चयन
Renu Saklani
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:35 PM IST
Link Copied
न्याय पंचायत देवलकोट के अंतर्गत शीतकालीन एवं शरदकालीन जूनियर व प्राथमिक वर्ग की न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन सीआरपी नोडल अधिकारी देवलकोट राहुल सिंह रावत की ओर से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य विशाम्बरी देवी और जिला पंचायत प्रतिनिधि एडवोकेट देवेंद्र सिंह नेगी ने ध्वजारोहण कर किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत क्षेत्र के 27 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान दौड़, खो-खो, कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में मल्ली मज्याड़ी के छात्रों का दबदबा रहा। जूनियर एवं प्राथमिक वर्ग में कुल 116 छात्र-छात्राओं का ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। चयनित छात्र-छात्राएं गैरसैंण में आयोजित होने वाली ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। मुख्य अतिथियों ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।