{"_id":"6aa95beffa4816969201032f","slug":"video-chamoli-ps-rawat-elected-president-of-the-jal-sansthan-employees-union-for-the-25th-time-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"चमोली: पीएस रावत 25वीं बार चुने गए जल संस्थान कर्मचारी संघ के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली: पीएस रावत 25वीं बार चुने गए जल संस्थान कर्मचारी संघ के अध्यक्ष
कर्णप्रयाग (चमोली)। उत्तराखंड जल संस्थान प्रांगण कर्णप्रयाग में जल संस्थान कर्मचारी संघ (गोपेश्वर व कर्णप्रयाग) का द्विवार्षिक चुनाव और शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी एच०बी० नौटियाल की देखरेख में हुई प्रक्रिया के तहत पी०एस० रावत को लगातार 25वीं बार सर्वसम्मति से निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया।
नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
चुनाव में दिक्पाल सिंह राणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरीश जोशी को उपाध्यक्ष, ए०एस० नेगी को कोषाध्यक्ष और जितेंद्र सिंह राणा को शाखा सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही विभिन्न विकास क्षेत्रों से समिति सदस्यों को भी नामित किया गया।
आंदोलन और घेराव की चेतावनी
बैठक में कर्मचारियों ने आवश्यक सामग्री (टी०एण्ड पी०) के अभाव, पदोन्नति न होने और राजस्व वसूली के दबाव को लेकर गहरा आक्रोश जताया। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि अधिकारी वर्ग ने पुरानी लंबित मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो उग्र आंदोलन और घेराव किया जाएगा।
अधिशासी अभियंता ने दिया आश्वासन
कार्यक्रम के दौरान अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार ने कर्मचारियों से पेयजल व्यवस्था सुचारू रखने की अपील करते हुए उनकी न्यायोचित मांगों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।