{"_id":"6aa95cd86d4c58bd4f0cf576","slug":"video-karnaprayag-girls-showcase-their-prowess-in-under-14-games-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कर्णप्रयाग: अंडर-14 के खेलों में बालिकाओं ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्णप्रयाग: अंडर-14 के खेलों में बालिकाओं ने दिखाया दम
कर्णप्रयाग । गौचर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के तहत अंडर-14 बालिका वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए, जिसमें विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। विधानसभा स्तरीय खेल महाकुम्भ की टीम स्पर्धाओं में कबड्डी में मझाड़ी ने प्रथम, देवलकोट ने द्वितीय और नौली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो में गैरसैंण ने बाजी मारी, जबकि रोहिड़ा दूसरे और मेहलचौरी तीसरे स्थान पर रही। वॉलीबॉल में सोलना प्रथम और सिरकोटी द्वितीय स्थान पर रही।
एथलेटिक्स के तहत 600 मीटर दौड़ में साक्षी (आदिश्री) तथा 60 मीटर दौड़ में भावना (सोलना) ने पहला स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में भावना (सोलना) और ऊंची कूद में महक (मझाड़ी) अव्वल रहीं। गोला फेंक में वैष्णवी (मझाड़ी) ने स्वर्ण जीता।
मुर्गा झपट के विभिन्न भार वर्गों में तृषा रावत (34-36 किग्रा), लक्ष्मी (40 किग्रा) और पूर्वी (28-30 किग्रा) ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।