{"_id":"6b04814ab95bb797b9084922","slug":"video-chamoli-five-day-cultural-industrial-and-tourism-development-fair-begins-in-lohajang-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"चमोली: लोहाजंग में पांच दिवसीय सांस्कृतिक औद्योगिक पर्यटन विकास मेले का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली: लोहाजंग में पांच दिवसीय सांस्कृतिक औद्योगिक पर्यटन विकास मेले का शुभारंभ
देवाल। पर्यटन नगरी लोहाजंग में पूर्व विधायक स्वर्गीय शेर सिंह दानू की स्मृति में आयोजित पांच दिवसीय सांस्कृतिक औद्योगिक पर्यटन विकास मेला का शुभारंभ हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले मेला समिति व क्षेत्र के लोगों ने पूर्व विधायक स्वर्गीय शेर सिंह दानू, पूर्व जिपं अध्यक्ष रामचंद्र उनियाल व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मेजर देव सिंह दानू को श्रद्धांजलि अर्पित की। अनंत नंदा फाउंडेशन के सौजन्य से आयोजित साइक्लिग रैली में सचिन प्रथम, संदीप दूसरे व लक्की तीसरे स्थान पर रहे। मेला कमेटी ने सभी प्रतिभागियों को नकद व ट्राफी देकर सम्मानित किया।
मेला का शुभारम्भ पूर्व विधायक और कांग्रेस के नेता डा जीत राम व विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रमुख डी डी कुनियाल,अंतराष्ट्रीय धावक कलम सिंह बिष्ट ने किया। क्षेत्र की महिला मंगल दल, शिक्षण संस्थाओं व स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग लोकगीत और लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक समारोह के मुख्यतिधि पूर्व विधायक डॉक्टर जीतराम ने कहा कि इस प्रकार के मेले से हमारी संस्कृति की प्रचार - प्रसार होता है, क्षेत्र के विकास में मेलों की बडी भूमिका होती हैं, उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र पर्यटन रूप से धनी है यहां मुख्य पर्यटन स्थल रूपकुंड वेदनी बुग्याल, ब्रह्मताल, आली बुग्याल है वहीं यह श्री नंदा बड़ीजात यात्रा व राजजात का मुख्य मार्ग है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।