{"_id":"6b052558f48fa7500e0ac9f3","slug":"cm-yogi-attended-event-organized-on-occasion-of-prakash-parv-and-recalled-teachings-of-guru-nanak-dev-ji-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी हुए शामिल, गुरु नानक देव जी के संदेशों को किया स्मरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी हुए शामिल, गुरु नानक देव जी के संदेशों को किया स्मरण
Tue, 24 Nov 2026 12:47 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 24 Nov 2026 12:47 PM IST
सार
श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर लखनऊ में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। यह आयोजन गुरु नानक देव जी के प्रेम, समानता, सेवा और भाईचारे के संदेश को समर्पित रहा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी
- फोटो : UP Gov YT Channel
विस्तार
सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व (जन्मदिवस) के अवसर पर राजधानी लखनऊ में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए।
विज्ञापन
कार्यक्रम का आयोजन राजधानी के डीएवी पीजी कॉलेज में किया गया। इस अवसर पर गुरु नानक देव जी के जीवन, विचारों और मानवता के प्रति दिए गए संदेशों को स्मरण किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि आज कार्तिक पूर्णिमा संध्या पर काशी में लाखों में दीपक जलेंगे। ये मान्यता है कि भगवान शिव ने आज के दिन राक्षस त्रिपुरासुर का वध किया था। इसलिए ये आयोजन हर जगह उत्साह के साथ मनाया जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गुरु नानक जी का एक ही उद्देश्य था कि धर्म पर धर्म की विजय हो। सत्य पर सत्य की विजय हो। याद करिए वो दौर जब बिखरा हुआ समाज था। विदेशी ताकतें परेशान करती थीं। उस वक्त गुरुनानक जी ने एक मंत्र दिया कि 'एक ओंकार'। जिसने सबको एक साथ जोड़ दिया।
