Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Chamoli: 20th Himvat Kavi Chandra Kunwar Bartwal Khadi Village Industries and Autumn Festival begins with cultural programs
{"_id":"6ad89436eb7b799b210faad8","slug":"video-chamoli-20th-himvat-kavi-chandra-kunwar-bartwal-khadi-village-industries-and-autumn-festival-begins-with-cultural-programs-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"चमोली: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 20वां हिमवत कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं शरदोत्सव मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 20वां हिमवत कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं शरदोत्सव मेला शुरू
पोखरी। विकासखंड मुख्यालय पोखरी में आज बुधवार को 20वें हिमवत कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं शरदोत्सव मेले का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। मेला मंच पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. बृजमोहन खाली, राज्य महिला आयोग की सदस्य वत्सला सती, मेले के जनक पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल, सलना वार्ड की जिला पंचायत सदस्य दिव्या भारती और थाला बैंड वार्ड के जिला पंचायत सदस्य एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा ने दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया।
मेले के शुभारंभ से पहले राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी, अटल उत्कृष्ट विद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज नागनाथ, टैगोर इंटरमीडिएट कॉलेज पोखरी और एबीएम इंटर कॉलेज पोखरी सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विनायकधार से गोल मार्केट होते हुए मेला मैदान तक प्रभातफेरी निकाली। इसके बाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी की छात्राओं ने 'वीणावादिनी मां सरस्वती शारदे' की शानदार सरस्वती वंदना और 'सांसों की सरगम, शुभ स्वागत, स्वागत' गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। इंटर कॉलेज आली की छात्राओं ने शिव स्तुति प्रस्तुत की, जबकि ग्राम पंचायत बल्ली के महिला मंगल दल ने शानदार झुमैलो की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।