{"_id":"6ad8a5c9e78a2302f60848e3","slug":"driver-found-intoxicated-driving-license-cancelled-bus-seized-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-127419-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नशे में मिला चालक, ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त, बस सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नशे में मिला चालक, ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त, बस सीज
Wed, 21 Oct 2026 05:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 21 Oct 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
फोटो
परिवहन विभाग की ओर से भकुंडा में चलाया गया चेकिंग अभियान
बस में बैठीं 35 सवारियों को अन्य वाहन से गंतव्य को भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। परिवहन विभाग की ओर से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में एक चालक नशे की हालत में मिला। अधिकारियों ने एल्कोमीटर से उसकी जांच की। ऐसे में मौके पर ही चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किया गया। बस को सीज कर चालक को पुलिस को सौंप दिया गया जबकि बस में बैठीं 35 सवारियों को अन्य वाहन से गंतव्य के लिए भेजा गया। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर परिवहन विभाग की ओर से भकुंडा के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान बदरीनाथ से ऋषिकेश की ओर जा रही यात्रियों की बस को अधिकारियों ने रोक दिया। चालक की एल्कोमीटर से जांच की गई तो उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) एके जायसवाल ने बताया कि जांच के बाद वाहन को सीज कर दिया गया जबकि चालक को हिरासत में लेकर उसे पुलिस को सौंपा गया। वहीं वाहन में सवार 35 यात्रियों को अन्य वाहनों से ऋषिकेश के लिए रवाना किया गया। एआरटीओ एके जायसवाल ने बताया कि चारधाम पर आने वाले श्रद्धालुओं की हिफाजत करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने वाहनों में बैठने वाले लोगों से अपील की यदि किसी भी चालक की ओर से शराब का सेवन करने का आभास होता है तो तुरंत परिवहन विभाग या पुलिस को इसकी जानकारी दें।