{"_id":"6a3bf80da7d89d10ae07d1c2","slug":"video-ukd-staged-a-protest-at-the-collectorate-over-the-dilapidated-condition-of-kanda-chc-and-reema-phc-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: कांडा सीएचसी और रीमा पीएचसी की बदहाली पर यूकेडी ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: कांडा सीएचसी और रीमा पीएचसी की बदहाली पर यूकेडी ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
अरविंद कुमार
Updated Wed, 24 Jun 2026 09:00 PM IST
Link Copied
बागेश्वर। उत्तराखंड क्रांति दल ने जिले के स्वास्थ्य संस्थानों की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर उच्चस्तरीय जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। यूकेडी के जिलाध्यक्ष मनोज जोशी ने सीएचसी कांडा और पीएचसी रीमा की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
मंगलवार को डीएम को दिए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने बताया कि बनेगांव हादसे में घायल छह महिलाओं में से तीन को पर्याप्त संसाधन न होने के कारण जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा, जो कांडा अस्पताल की लाचारी दर्शाता है। युवा प्रकोष्ठ के दुगनाकुरी मंडल अध्यक्ष शिवराज सिंह राठौर ने बताया कि 23 जून को रीमा पीएचसी में डॉक्टर और एएनएम नदारद मिले और चिकित्सक की अनुपस्थिति में वार्डबॉय विनोद चंद्र पांडे ने मरीजों को रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए। वार्डबॉय पर मरीजों से अभद्रता का भी आरोप है। आशा कार्यकर्ताओं को बिना प्रशिक्षण ही वापस भेज दिया गया। यूकेडी ने जनहित में इन सभी मामलों की त्वरित जांच और पर्वतीय क्षेत्रों के अस्पतालों में संसाधनों को सुदृढ़ करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।