{"_id":"6ae0f76c2910f012b80b59da","slug":"shopkeeper-and-12th-grade-student-die-by-hanging-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-129014-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: दुकानदार और 12वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: दुकानदार और 12वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
Wed, 28 Oct 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर एक ही दिन में दो युवाओं के आत्महत्या किए जाने के मामले सामने आए हैं। नुमाइशखेत में एक युवा व्यापारी ने अपने किराये के कमरे में फंदा लगा लिया। इसके अलावा मंडलसेरा क्षेत्र में 12वीं कक्षा की एक छात्रा का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई।
मूल रूप से पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले मुकेश राठौर (27) पुत्र आनंद राठौर ने नुमाइशखेत के दुग बाजार स्थित किराये के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह नगर के सरयू पुल के पास मसाले की दुकान चलाता था। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
दूसरी घटना नगर के मंडलसेरा क्षेत्र स्थित जीतनगर की है, जहां 12वीं की छात्रा आंचल आर्या (18) पुत्री अजय चंद ने किराये के कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह जीजीआईसी में पढ़ती थी। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। संवाद