{"_id":"6a3a9384bd56bfbe3105b7ed","slug":"video-the-governments-arrogance-will-be-shattered-with-the-publics-support-bhatt-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बागेश्वर जनता के सहयोग से टूटेगा सरकार का घमंड- भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बागेश्वर जनता के सहयोग से टूटेगा सरकार का घमंड- भट्ट
बागेश्वर। जिला कांग्रेस की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के बाद पदाधिकारियों ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किया। जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट ने कहा कि जब किसी का घमंड बहुत ऊपर पहुंच जाता है, तो उसे तोड़ने का काम युवा साथी और विपक्ष मिलकर करते हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही जनता के सहयोग से इस घमंडी सरकार का अंत होगा।
मंगलवार को जिलाध्यक्ष भट्ट ने कहा कि आज देश और राज्य का युवा पेपर लीक जैसी घटनाओं से त्रस्त है, युवाओं के भविष्य के साथ सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए राम मंदिर और धार्मिक मुद्दों की आड़ ले रही है, लेकिन उन धार्मिक स्थालों का चढ़ावा भी सरकार में चोरी हो रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य महेश पांडेय ने बताया कि आगामी चुनाव में कांग्रेस शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दों पर जनता के बीच जाएगी। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष दीपक गढ़िया, केवलानंद पांडे, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, लोकमणि पाठक, बसंत कुमार और बालकृष्ण सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
..........इनसेट
बिना रोडवेज बस के बन रहा डिपो, 76 स्कूल बंदी की कगार पर
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कपकोट के विकास दावों पर तंज कसते हुए कहा कि आज आम जनमानस मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। उन्होंने कहा कि कपकोट विधानसभा के करीब 76 सरकारी विद्यालय आज बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। एकमात्र कन्या विद्यालय भी शिक्षक विहीन होकर बंदी की ओर अग्रसर है। सरकार राइट टू एजुकेशन की धज्जियां उड़ा रही है और 10 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को बंद करने की योजना बना रही है। क्षेत्र में विकास का आलम यह है कि बिना एक भी रोडवेज बस चले वहां डिपो का निर्माण कराया जा रहा है, इससे बड़ा मजाक और क्या हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।