{"_id":"6911acbed57da110d00fc379","slug":"video-state-agitators-stage-protest-before-felicitation-ceremony-in-bageshwar-2025-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: राज्य आंदोलनकारियों ने सम्मान समारोह से पहले किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: राज्य आंदोलनकारियों ने सम्मान समारोह से पहले किया विरोध प्रदर्शन
राज्य स्थापना दिवस समारोह के तहत जिला प्रशासन की ओर से राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह से पहले राज्य आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन किया। राज्य स्थापना के बाद से राज्य में बढ़ रहे पलायन, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को दूर करने की मांग की। शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से तहसील सभागार में जिले के राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान तहसील परिसर में पहुंचे राज्य आंदोलनकारियों ने शहीद स्मारक के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। राज्य आंदोलनकारी हीराबल्लभ भट्ट ने कहा कि रजत जयंती वर्ष में भी राज्य के निवासियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों ने महज एक शॉल के लिए राज्य गठन की लड़ाई नहीं लड़ी। जिले में जंगली जानवरों की धमक से खेती चौपट हो चुकी है। जिले में एक भी उद्योग का निर्माण नहीं हुआ है। राज्य आंदोलनकारी भुवन कांडपाल ने कहा कि पृथक राज्य की अवधारण आज भी राज्य आंदोलनकारियों के अनुरूप पूरी नहीं हो पाई है। विधानसभा सत्र में मैदानी क्षेत्र के विधायक गैरसैंण राजधानी का विरोध कर रहे हैं। राज्य आंदोलनकारियों की स्थिति दिहाड़ी मजदूर से भद्कमजोर बनी हुई है। राज्य आंदोलनकारी रमेश पांडेय ने कहा कि यह उत्सव मनाने का नहीं बल्कि समीक्षा करने का समय था। 63 प्रतिशत लोगों की सहमति के बाद भी गैरसेंण को राजधानी नहीं बनाया गया है। उन्होंने सम्मान समारोह की बजाय आंदोलनकारियों के सपनों का राज्य बनाने की मांग की। बाद में जिला प्रशासन की ओर से राज्य आंदोलनकारियों को मनाकर सम्मान समारोह का आयोजन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।