{"_id":"6ae2512c3bb1e7b1860c0752","slug":"residential-training-for-eight-students-begins-at-iim-kashipur-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-129059-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: आठ विद्यार्थियों का आईआईएम काशीपुर में आवासीय प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: आठ विद्यार्थियों का आईआईएम काशीपुर में आवासीय प्रशिक्षण शुरू
Thu, 29 Oct 2026 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड सरकार के उच्च शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत पंडित बीडी पांडेय परिसर के आठ होनहार छात्र-छात्राओं का चयन विशिष्ट उद्यमिता प्रशिक्षण के लिए हुआ है। ये सभी चयनित छात्र वर्तमान में देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान, भारतीय प्रबंधन संस्थान काशीपुर में आयोजित उच्च स्तरीय आवासीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं।
यह आवासीय प्रशिक्षण 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक संचालित हो रहा है। परिसर के निदेशक ने इस बड़ी उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि इन विद्यार्थियों का चयन कॉलेज में पूर्व में आयोजित हुए उद्यमिता बूट कैंप के कड़े मूल्यांकन के आधार पर किया गया है। इस प्रतिष्ठित प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश भर के विषय विशेषज्ञ छात्रों को व्यावसायिक सोच विकसित करने, ब्रांडिंग, वित्तीय साक्षरता और बाजार से जुड़ने के आधुनिक गुर सिखा रहे हैं, जिससे युवा भविष्य में सफल उद्यमी बन सकें।
महाविद्यालय के विभिन्न संकायों से इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए चयनित होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मेधावी छात्र-छात्राओं में हर्षवर्धन पांडेय, गुंजन रावल, हिमानी पाठक, मोहित पांडेय, राहुल खेतवाल, अंजलि सती, दिव्या परिहार, बलवंत सिंह मेहरा शामिल हैं।