{"_id":"6a5a36008ea7b548a909f6d3","slug":"video-sent-a-memorandum-to-the-pm-seeking-exemption-from-tet-and-the-restoration-of-the-old-pension-scheme-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: टीईटी से मुक्ति और पुरानी पेंशन बहाली के लिए पीएम को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: टीईटी से मुक्ति और पुरानी पेंशन बहाली के लिए पीएम को भेजा
अरविंद कुमार
Updated Fri, 17 Jul 2026 07:32 PM IST
Link Copied
बागेश्वर। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन की जिला इकाई ने अपनी दो सूत्री मांगों के लिए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम के माध्यम से देश के पीएम को ज्ञापन देकर शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देने की मांग की।
शुक्रवार को डीएम के माध्यम से पीएम का भेजे ज्ञापन में संघ ने मांग की कि शिक्षा का अधिका अधिनियम लागू होने से पहले विभाग में नियुक्त हो चुके सभी प्राथमिक शिक्षकों को टीईटी की बाध्यता से मुक्त रखा जाए। ऐसे अनुभवी शिक्षकों की पदोन्नति सुनिश्चित करने के लिए आरटीई अधिनियम में पुख्ता संशोधन किया जाए। इसके साथ ही शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग उठाई। शिक्षक नेताओं ने कहा कि अक्टूबर 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों पर थोपी गई नई पेंशन योजना उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। बुढ़ापे के आर्थिक संबल के लिए इसे वापस लेना बेहद जरूरी है। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह रावत, जिला मंत्री नवीन चंद्र मिश्रा और कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंदोला के हस्ताक्षर थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।