Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Bageshwar News
›
Sangharsh Vahini and Sawal organization sent memorandum to the President in Ankita Bhandari murder case in bageshwar
{"_id":"6adcef58579d0f8a3f062f42","slug":"video-sangharsh-vahini-and-sawal-organization-sent-memorandum-to-the-president-in-ankita-bhandari-murder-case-in-bageshwar-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंकिता भंडारी हत्याकांड: संघर्ष वाहिनी और सवाल संगठन ने राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन, वीआईपी नामों की जांच और राज्यपाल की बर्खास्तगी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकिता भंडारी हत्याकांड: संघर्ष वाहिनी और सवाल संगठन ने राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन, वीआईपी नामों की जांच और राज्यपाल की बर्खास्तगी की मांग
प्रदेश के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी नामों को जांच के दायरे में लाने और सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम को पद से बर्खास्त करने की मांग के लिए बागेश्वर जिले के संगठनों ने जोरदार आवाज उठाई। संघर्ष वाहिनी और सवाल संगठन के प्रतिनिधियों ने उप डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को अलग-अलग ज्ञापन प्रेषित किए। ज्ञापन में कहा गया कि हत्याकांड में जिन नेताओं पर गंभीर आरोप लगे थे, उन्हें बिना जांच के संवैधानिक पदों पर नियुक्त कर दिया गया है। संगठनों ने मांग की कि सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम और अजय कुमार को सीबीआई जांच के दायरे में लाकर उनके कॉल डिटेल रिकॉर्ड व मोबाइल लोकेशन की गहन जांच की जाए। साथ ही, वनंतरा रिजॉर्ट में सबूत मिटाने के लिए बुलडोजर चलवाने के आदेश देने वालों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच हो तथा मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के फोन का डाटा रिकवर किया जाए। इस दौरान कवि जोशी और रमेश पांडेय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।