{"_id":"69f47b545d0d58241d0006c9","slug":"video-congress-protested-against-the-increase-in-the-price-of-commercial-gas-cylinders-in-almora-2026-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Almora: व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दामों में वृद्धि का कांग्रेस ने किया विरोध, केंद्र सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora: व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दामों में वृद्धि का कांग्रेस ने किया विरोध, केंद्र सरकार का पुतला फूंका
व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दामों में वृद्धि का कांग्रेस ने किया विरोध
- केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री का पुतला फूंका
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा में व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दामों में 993 रूपये की वृद्धि कर दिए जाने पर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। चौघानपाटा में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। वहीं विरोध में जमकर नारेबाजी कर गैस के दामों को कम करने की मांग की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दामों में बढ़ोतरी से केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण हुई है जिससे लगातार महंगाई बढ़ रही है। इसका सीधा असर छोटे व्यापारियों, होटल संचालकों और आम जनता पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता की परेशानियों से कोई लेनादेना नहीं है वह केवल राजस्व बढ़ाने में लगी है। पहले ही बेरोजगारी और महंगाई से जूझ रही जनता के लिए यह फैसला आग में घी डालने जैसा है। इस दौरान महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट अपने सिर पर सिलिंडर लेकर विरोध करने पहुंची थी। कांग्रेस पार्टी ने सरकार से तुरंत वृद्धि किए दामों को वापस लेने की मांग की। इस दौरान महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, अरविंद रौतेला, विनोद वैष्णव, विक्रम फर्त्याल, दीप डांगी, सुशील साह, भैरव गोस्वामी, गोविंद बाल्टयाल, नारायण दत्त पांडे, वीके पांडे, शरद साह, दीपा साह, निर्मल रावत, दिनेश पिलखवाल, मुकेश कुमार, विकास कुमार, वैभव पांडे, गोपाल भट्ट, इसरार अहमद, रवींद्र कुमार टम्टा, वकुल साह आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।