फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A call to convey the struggle and sacrifices of the statehood movement to the new generation.

Almora News: राज्य आंदोलन के संघर्ष और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान

Fri, 02 Oct 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 02 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
A call to convey the struggle and sacrifices of the statehood movement to the new generation.
अल्मोड़ा। उत्तराखंड लोक वाहिनी (उलोवा) की बैठक में राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। संगठन ने कहा कि 1994 का राज्य आंदोलन पहाड़ की भौगोलिक परिस्थितियों, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पलायन और स्थानीय अधिकारों से जुड़े सवालों की अभिव्यक्ति था। रामपुर तिराहा कांड की स्मृति को भी आंदोलन के इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय बताया गया।
विज्ञापन

उलोवा ने कहा कि मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को सजा दिलाने और गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने समेत कई मांगें अब भी अधूरी हैं। संगठन ने आंदोलन के इतिहास के प्रमाणिक दस्तावेजीकरण और शिक्षण संस्थानों में इसे स्थान देने की मांग की। बैठक में पूरन चंद्र तिवाड़ी, दयाकृष्ण कांडपाल, एडवोकेट जगत रौतेला, अजय मित्र बिष्ट, रेवती बिष्ट, मुहम्मद हारिस, अजय मेहता और जगबहादुर थापा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed