{"_id":"6965f1781ded58e0b80805a4","slug":"video-chaos-erupted-during-the-counseling-process-for-241-teacher-positions-in-almora-2026-01-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अल्मोड़ा में 241 शिक्षकों के पदों की काउंसलिंग के दौरान हंगामा, पुलिस और डीएम भी मौके पर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अल्मोड़ा में 241 शिक्षकों के पदों की काउंसलिंग के दौरान हंगामा, पुलिस और डीएम भी मौके पर पहुंचे
अल्मोड़ा जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में 241 शिक्षकों के पदों के लिए डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन) प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं की नियुक्ति के लिए अटल उत्कृष्ट पीएमश्री जीआईसी अल्मोेड़ा में काउंसलिंग के दौरान हंगामा हो गया। हंगामा इतना बढ़ा कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। इसके बाद मामला किसी तरह शांत हुआ। देर रात डीएम अंशुल सिंह भी मौके पर पहुंचे और दुबारा काउंसलिंग शुरू हुई। दरअसल सोमवार को अटल उत्कृष्ट पीएमश्री जीआईसी अल्मोड़ा के सभागार में सुबह दस बजे से काउंसलिंग शुरू हुई। इस दौरान प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए लगभग 2500 से अधिक अभ्यर्थी पहुंचे। देर शाम तक करीब 700 से 800 अभ्यर्थियों की ही काउंसलिंग हो सकी। शिक्षा विभाग ने शेष रह गए अभ्यर्थियों की काउंसलिंग मंगलवार को करने का निर्णय लिया। इस दौरान वहां पहुंचे अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा था। सोमवार को काउंसलिंग में नंबर नहीं आने से नाराज कुछ अभ्यर्थियों ने वहां हंगामा कर दिया। कर्मचारियों ने अभ्यर्थियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन अभ्यर्थी नहीं माने। इस दौरान कर्मचारियों और अभ्यर्थियों के बीच बहस हो गई। हंगामा बढ़ते देख शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने पुलिस को बुला लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भी अभ्यर्थियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन अभ्यर्थी काउंसलिंग कराने की जिद पर अड़े रहे। इस दौरान अभ्यर्थी पुलिस से भी उलझ गए और उनके बीच नोकझोक हो गई। मामला शांत नहीं हुआ तो पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मामले को शांत कराया। देर रात डीएम अंशुल सिंह भी मौके पर पहुंचे और अभ्यर्थियों की मांग पर देर रात को ही दुबारा काउंसलिंग शुरू हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।