{"_id":"6ae0f3e1deefb121060034d7","slug":"asha-workers-raise-their-voices-for-their-rights-at-gandhi-park-almora-news-c-232-1-shld1002-150423-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: हक के लिए गांधी पार्क में गरजीं आशा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: हक के लिए गांधी पार्क में गरजीं आशा कार्यकर्ता
Wed, 28 Oct 2026 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा के गांधी पार्क में प्रदर्शन करतीं आशा कार्यकर्ता। संवाद
अल्मोड़ा। चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में एकत्रित होकर आशा कार्यकर्ताओं ने 26 हजार रुपये प्रति माह वेतन देने सहित अन्य लंबित मांगों के लिए प्रदर्शन किया। शासन-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए नारे लगाए।
मंगलवार को धरना स्थल पर हुंकार भरते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व की व्यवस्था की तरह ही उन्हें मिलने वाले 3,300 रुपये के प्रोत्साहन भत्ते का भुगतान सीधे सरकार की ओर से ही किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने रिटायरमेंट के बाद सामाजिक सुरक्षा के तहत मासिक पेंशन का लाभ देने की पुरजोर वकालत की। आशाओं ने साफ किया कि जब तक विभाग पेंशन स्कीम लागू नहीं करता तब तक सेवामुक्त होने वाली प्रत्येक कार्यकर्ता को 10 लाख रुपये का एकमुश्त आर्थिक पैकेज दिया जाए। कार्यकर्ताओं ने रोष जताते हुए कहा कि वर्षों से अपनी इन बुनियादी समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहीं हैं लेकिन सरकार लगातार उनकी उपेक्षा कर रही है। उन्होंने जल्द शासनादेश जारी करने की अपील की है। वहां संगठन की अध्यक्ष विजय लक्ष्मी, देवकी बिष्ट, नीमा जोशी, प्रतिभा नेगी, किरन साह, रूपा आर्या, कल्पना जोशी, हंसी देवी, सरोजनी, उमा आगरी, शांति टम्टा, ममता आर्या आदि मौजूद रहे।