{"_id":"69c6a07c3d2d794db40531ce","slug":"video-grand-procession-on-ram-navami-people-shower-flowers-tableaux-steal-show-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, लोगों ने बरसाए फूल, झांकियां रही आकर्षण का केंद्र; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, लोगों ने बरसाए फूल, झांकियां रही आकर्षण का केंद्र; VIDEO
प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर शुक्रवार को जिले में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हाथों में भगवा ध्वज लेकर महिला-पुरुष सड़कों पर उतरे। फूलों से सजे रथ में श्रीराम दरबार की मनमोहक झांकी सजाकर नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान युवाओं ने आकर्षक करतब दिखाए तो युवतियां भी पीछे नहीं रही। जगह-जगह यात्रा का फूलों से स्वागत किया गया। नगर में करीब चार किमी की दूरी तय करने में छह घंटे लग गए।
रॉबर्ट्सगंज में राम जानकी मंदिर से श्रीराम दरबार अखाड़ा समिति के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर से प्रारंभ होकर यात्रा मेन चौक होते हुए धर्मशाला चौक, चंडी तिराहा, बढ़ौली चौराहा, कचहरी, महिला थाना से वापस राम जानकी मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इसके पूर्व दोपहर 12 बजे श्रीराम जानकी मंदिर में भगवान श्रीराम का जन्म उत्सव मनाया गया। किन्नर समुदाय ने बधाई गीत गाए। अपराह्न करीब तीन बजे आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा आरंभ हुई। इसमें विधायक भूपेश चौबे, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, समिति के संरक्षक जितेंद्र सिंह, शिवशंकर गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, आनंद मिश्रा, कमलेश सिंह खांभे ने ध्वज पूजन किया। शोभा यात्रा में प्रभु श्रीराम दरबार, भगवान गणेश, शंकर-पार्वती समेत अन्य देवी देवताओं की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। प्रभु श्रीराम के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। यात्रा में रमेश मिश्रा, अजीत चौबे, धर्मराज सिंह, आलोक सिंह, मनीष खंडेलवाल, राहुल, दया शंकर सिंह, शीतला सिंह, अविनाश कुशवाहा, कमलेश चौबे, नरेंद्र गर्ग, तन्मय त्रिपाठी, अनुपम त्रिपाठी, पुष्पा सिंह, गुड़िया त्रिपाठी, सुमन केशरी आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।