फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Opposition to road excavation for laying a drinking water pipeline; work halted.

Muzaffarnagar News: पेयजल पाइपलाइन डालने के लिए रास्ता खोदई का विरोध, बंद कराया कार्य

Sat, 12 Sep 2026 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Opposition to road excavation for laying a drinking water pipeline; work halted.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। मोहल्ला सिद्दीक नगर में पेयजल के लिए पाइपलाइन डालने को रास्ता खोदाई करने का विरोध किया गया। इस दौरान मोहल्ले लोगों ने काम बंद करा कर ठेकेदार के मजदूरों को भगा दिया। नागरिकों का कहना है कि जब उनको ठीक प्रकार से पेयजल की आपूर्ति हो रही तो फिर पाइपलाइन डलने का कोई औचित्य नहीं है। इससे सरकारी धन का दुरुपयोग होगा।
मोहल्ला सिद्दीक नगर में बुढ़ाना मार्ग से गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग की ओर जाने वाले मार्ग पर नगर पालिका की ओर से पाइपलाइन डालने के लिए रास्ता खोदाई करने के लिए ठेकेदार के मजदूरों ने इंटरलॉकिंग ईंटों को उखाड़ना शुरू किया। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने मौके पर पहुंच कर पाइपलाइन डालने के लिए रास्ते को खोदने का विरोध करते हुए हंगामा किया तथा मजदूरों को भगा दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी साजिद, नफीस, यूसुफ, नौशाद, रहीसू, मोहम्मद कैफ, अलीम, शाहनवाज आदि का कहना था कि करीब तीन वर्ष पूर्व मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन डालकर इंटरलॉकिंग ईंटों से मार्ग का निर्माण कराया गया था। जब उनके मोहल्ले में पानी सुचारु रूप से उपलब्ध हो रहा है। तो फिर दूसरी बार पाइपलाइन डालने की क्या आवश्यकता है। खोदाई करने से रास्ते में गड्ढे होंगे जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी तथा सरकारी पैसे का भी दुरुपयोग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ राजीव कुमार ने बताया कि वह मोहल्ले में जाकर लोगों से बात करेंगे। यदि मोहल्ले के लोगों को सुचारु रूप से पानी उपलब्ध हो रहा है तो मोहल्ले के लोग लिखित में देंगे। इसके बाद टेंडर के निरस्तीकरण कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed