{"_id":"69da65a1d004712fa40144aa","slug":"video-six-squads-participated-in-the-college-rangers-camp-with-the-anandibai-joshi-team-securing-first-place-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: कॉलेज के रेंजर्स शिविर में छह टोलियों ने लिया हिस्सा, आनंदी बाई जोशी टीम रही प्रथम स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कॉलेज के रेंजर्स शिविर में छह टोलियों ने लिया हिस्सा, आनंदी बाई जोशी टीम रही प्रथम स्थान पर
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में तीन दिवसीय प्रवेश और प्रवीण रेंजर्स शिविर का शनिवार को समापन हुआ। प्राचार्य प्रो. निवेदिता कुमारी के संरक्षण में आयोजित शिविर में रेंजर्स ने टेंट निर्माण और गैजेट्स बनाए।जिला संस्था भारत स्काउट और गाइड भवन से प्रशिक्षक सोनू कुमार ने फ्लैग सेरेमनी, प्रार्थना और झंडा गीत से शिविर की शुरुआत की। प्रवेश शिविर में कुल छह टोलियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में प्रो. कुमकुम पारीक, प्रो. भावना मित्तल और प्रो. रजनी श्रीवास्तव शामिल थे। प्रथम पुरस्कार आनंदी बाई जोशी टीम (टोली छह) को मिला। द्वितीय पुरस्कार द गोल ग्रेट्स टीम (टोली तीन) और रानी लक्ष्मी बाई टीम (टोली चार) को संयुक्त रूप से दिया गया। तृतीय पुरस्कार कल्पना चावला टीम (टोली एक) को प्रदान किया गया। सांत्वना पुरस्कार मदर टेरेसा टीम (टोली दो) और द्रौपदी मुर्मू टीम (टोली पांच) को मिला। प्राचार्य प्रो. निवेदिता कुमारी ने सभी विजेताओं को बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर राज्य पुरस्कार विजेता और समागम विजेता रेंजर्स को भी प्रमाण पत्र दिए गए। रेंजर्स लीडर सुनीता सिंह ने सभी रेंजर्स को प्रेरित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शिविर के प्रमाण पत्र वितरित किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।