{"_id":"6ac346a9071a7ff4940da0fa","slug":"video-those-who-keep-the-trains-moving-shared-the-story-of-their-pain-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ट्रेनों की रफ्तार थामे रखने वालों ने सुनाई अपने दर्द की दास्तां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ट्रेनों की रफ्तार थामे रखने वालों ने सुनाई अपने दर्द की दास्तां
मथुरा। यात्रियों को सुरक्षित मंजिल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उठाने वाले लोको पायलटों ने अपनी समस्याओं और लंबी ड्यूटी के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्लेटफॉर्म नंबर एक स्थित लोको पायलट लॉबी पर सुबह गेट मीटिंग में ने अपनी समस्याओं को रखा।
मथुरा जंक्शन स्टेशन पर ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (एआईएलएसए) के बैनर तले रविवार को लोको पायलटों ने तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। शाखा सचिव रजनीश कुमार मीना ने कहा कि रनिंग कर्मचारियों से लगातार कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी ली जाती है। कई बार रात-दिन की ड्यूटी, अनियमित विश्राम और परिवार से लंबे समय तक दूरी उनके जीवन का हिस्सा बन गई है। ऐसे में निर्धारित विश्राम और ड्यूटी के नियमों का पालन कर्मचारियों के स्वास्थ्य के साथ-साथ रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। कर्मचारियों ने साप्ताहिक विश्राम 46 घंटे करने, ऑन ड्यूटी से ऑफ ड्यूटी तक अधिकतम नौ घंटे की ड्यूटी तथा 30 प्रतिशत लीव रिजर्व कोटा लागू करने की मांग की। साथ ही 16 घंटे विश्राम के बाद दो घंटे के बुकिंग समय समेत 16 और 2 घंटे के आधार पर ड्यूटी कॉल, मुख्यालय से बाहर गए कर्मचारियों की 36 घंटे में वापसी और लगातार अधिकतम दो रात्रि ड्यूटी की मांग उठाई। गेट मीटिंग में प्रताप सिंह, गोपाल प्रसाद शर्मा, रामकिशन मीना, दिनेश तिवारी, जितेंद्र यादव, आसाराम सैनी, रामावतार मीना, कुंजी लाल मीना, भीमराज मीना और राजेश कुमार सहित काफी संख्या लोको रनिंग कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।