{"_id":"6aff308a77a8eac4730e65cc","slug":"teenage-girl-harassed-while-returning-from-wedding-ceremony-in-mathura-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: शादी समारोह से लाैट रही नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, छह महीने पहले भी आरोपियों ने की थी दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: शादी समारोह से लाैट रही नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, छह महीने पहले भी आरोपियों ने की थी दरिंदगी
Thu, 19 Nov 2026 11:04 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:04 PM IST
सार
किशोरी शादी समारोह से लाैट रही थी। तभी रास्ते से दो युवक उसे उठा ले गए। खाली मकान में ले जाकर बारी-बारी से नाबालिग की आबरू लूटी। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
विस्तार
मथुरा में शादी समारोह से लौट रही एक 12 वर्षीय किशोरी को कथित तौर पर अगवा कर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपियों ने किशोरी का अश्लील वीडियो भी बनाया और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे। पीड़िता के पिता ने गोविंदनगर थाने में तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया है।
बिरला मंदिर चौकी क्षेत्र निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि करीब छह माह पहले भी कॉलोनी के दो युवक उनकी बेटी को ले गए थे। उस समय भी आरोपियों ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली थी। इसके बाद वह वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर किशोरी को ब्लैकमेल करने लगे। 17 अक्तूबर की रात किशोरी कॉलोनी के पास एक शादी समारोह से घर लौट रही थी। रास्ते में घात लगाए बैठे दोनों युवकों ने उसे उठा लिया और जबरन एक खाली मकान में ले गए। आरोप है कि वहां दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बंद मकान के पास से चीखने की आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंचे। परिजनों को देखकर दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई।
पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
पीड़िता के पिता का आरोप है कि उन्होंने गोविंद नगर थाने में तहरीर दी थी। लेकिन अब तक इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई है। पिता ने बताया कि आरोपी युवक लगातार अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। जांच के बाद आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। -राजीव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर