{"_id":"6ac346914064e17ff40cfd11","slug":"video-the-india-alliance-demanded-gyanesh-kumars-resignation-by-organizing-a-foot-march-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: इंडिया गठबंधन ने पदयात्रा निकालकर मांगा ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: इंडिया गठबंधन ने पदयात्रा निकालकर मांगा ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा
मथुरा। इंडिया गठबंधन ने रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पदयात्रा निकाली। इसमें कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा तथा कथित वोट चोरी के विरोध में जमकर नारेबाजी की। वहीं आठ अक्तूबर के पैदल मार्च में जुटने का आव्हान
राष्ट्रीय आव्हान पर डीग गेट आंबेडकर प्रतिमा से शुरू हुई पदयात्रा मनोहरपुरा, घीया मंडी, भरतपुर गेट और दरेसी रोड होकर वापस डीग गेट पहुंचकर सम्पन्न हुई। इसमें गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, वामदल के कार्यकर्ता शामिल हुए। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम ने कहा कि मताधिकारी की रक्षा सबकी जिम्मेदारी है। दो दिन बाद वृंदावन में भी पदयात्रा निकाली जाएगी। आठ अक्टूबर को राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश के सह-प्रभारी कुणाल चौधरी के नेतृत्व में होली गेट स्थित महानगर कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि राहुल गांधी के आह्वान पर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और वोट चोरी के विरोध में देशभर में पदयात्रा निकाली जा रही हैं। सपा महानगर अध्यक्ष रितु गोयल ने कहा कि मतदाता अधिकार के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन एकजुट है। इस दौरान मो. तौफीक, पूर्व पार्षद मुकीम कुरैशी, गुड्डू कुरैशी, निशाद अहमद, छोटन कुरैशी, प्रकाश शर्मा, अजय शर्मा, राजू फारूकी, गिरदास राणा चतुर्वेदी, पारस गोस्वामी, अशोक शर्मा, सैयद साबिर, समी बेगम, राखी चौहान, कोमल किशोर शर्मा शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।