{"_id":"6a8d9d1f67d82de8d608a6b5","slug":"video-the-chief-guest-presenting-the-trophy-to-the-winning-girls-team-at-the-volleyball-competition-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता बालिका टीम को ट्रॉफी देते मुख्य अतिथि।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता बालिका टीम को ट्रॉफी देते मुख्य अतिथि।
मथुरा। मदन मोहन कलावती सरस्वती विद्या मंदिर में हुई 38वीं प्रांतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बाबू दाऊदयाल एडवोकेट सरस्वती विद्या मंदिर की अंडर-14 वर्ग की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में बालिकाओं ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया।
सेमीफाइनल मुकाबले में विद्यालय की टीम ने सरस्वती विद्या मंदिर एटा की टीम को लगातार दो सेटों में 25-11 और 25-13 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में टीम का सामना रतनलाल फूल कटोरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की टीम से हुआ। विद्यालय की खिलाड़ियों ने पूरे आत्मविश्वास और जोश के साथ खेलते हुए लगातार दो सेटों में जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
बालिकाओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय के अध्यक्ष नगेन्द्र मोहन मित्तल, प्रबंधक सोनल अग्रवाल, हर्ष कुमार अग्रवाल, प्रबंध समिति तथा प्रधानाचार्य लतेश कुमार ने विजेता टीम की खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।