{"_id":"6a75fd4b75e9862442050921","slug":"video-former-madhya-pradesh-chief-minister-uma-bharti-has-arrived-in-vrindavan-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वृंदावन की भक्ति में ऐसी रमीं उमा भारती, बोलीं- यहीं रहूंगी और यहीं बने मेरी समाधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वृंदावन की भक्ति में ऐसी रमीं उमा भारती, बोलीं- यहीं रहूंगी और यहीं बने मेरी समाधि
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती ने कहा कि ब्रज चौरासी कोस यात्रा के दौरान उनके मन में वृंदावन में स्थायी रूप से रहने का भाव जागा था। उन्होंने कहा कि यदि अवसर मिला तो वह वृंदावन में ही अपना शेष जीवन बिताना चाहेंगी और उनकी इच्छा है कि अंतिम समय के बाद उनकी समाधि भी वृंदावन में ही बने। उमा भारती ने बताया कि इन दिनों वह कथावाचक विजय कौशल महाराज के आश्रम में रह रही हैं। उन्होंने कहा कि आश्रम का वातावरण अत्यंत शांत और आध्यात्मिक है, जहां उन्हें आनंद और आत्मिक शांति का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वह लगातार वृंदावन आती रहेंगी। वृंदावन प्रवास के दौरान उमा भारती को दांत में दर्द की समस्या हो गई। इसके बाद वह उपचार के लिए रामकृष्ण सेवाश्रम पहुंचीं, जहां चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार किया। उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।