Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lalitpur News
›
Police encounter with the accused in the B.Pharma student murder case; two arrested; SP Kalu Singh shares details.
{"_id":"6ac4841901fab6202b0705b9","slug":"video-police-encounter-with-the-accused-in-the-bpharma-student-murder-case-two-arrested-sp-kalu-singh-shares-details-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"बीफार्मा छात्र हत्याकांड के हत्यारोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो गिरफ्तार, जानकारी देते एसपी कालू सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीफार्मा छात्र हत्याकांड के हत्यारोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो गिरफ्तार, जानकारी देते एसपी कालू सिंह
शहर के मोहल्ला चौकाबाग में 28 सितंबर की रात शराब दुकान के बाहर चाकू से हमला कर ग्राम मसौरा कलां हाल पटेल नगर निवासी बी फार्मा के 25 वर्षीय भूपेंद्र उर्फ छोटू की हत्या के मामले वांछित चल रहे 25-25 हजार के दो इनामी पंकज सहरिया और अजय अहिरवार को मंगलवार की सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पंकज के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया।
28 सितंबर की रात को चौकाबाग में बीफार्मा के छात्र 25 वर्षीय भूपेंद्र उर्फ छोटू की चाकू से हमला करके आधा दर्जन के करीब आरोपियों ने हत्या कर दी थी और मौके से भाग गए थे। एसपी संजीव कुमार बाजपेई ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए क्षेत्राधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में तीन टीम गठित की थी। गठित की गई पुलिस टीम कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी के साथ मंगलवार की सुबह आरोपियों की तलाश में जुटे थे। इसी बीच हत्याकांड में प्रकाश में आए 25-25 हजार के इनामी हत्यारोपी पंकज सहरिया और अजय अहिरवार दिखाई दिए। पुलिस को देखकर वह भागने लगे।
पुलिस के मुताबिक, पुलिसकर्मियों ने उनको रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी पंकज सहरिया निवासी मोहल्ला रावतयाना के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल और उसके साथी अजय अहिरवार निवासी ग्राम रघुनाथपुरा को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से तमंचा और कारतूस सहित हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया शराब दुकान में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई घटना के बाद कि गई जांच में पंकज और अजय के नाम प्रकाश में आए थे। उनकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया था। मंगलवार को पुलिस टीम ने मुठभेड़ में दोनो इनामी हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हुआ। आरोपियों के पास से आलाकत्ल चाकू मिला। घायल को अस्पताल में इलाज को भेजा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।