{"_id":"6b0c8e9a8b860ce5c30c5580","slug":"a-new-33-kv-power-substation-will-be-built-in-the-narahat-area-which-will-provide-relief-from-overloading-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-167656-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नाराहट क्षेत्र में बनेगा नया 33 केवी बिजलीघर, ओवरलोड से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नाराहट क्षेत्र में बनेगा नया 33 केवी बिजलीघर, ओवरलोड से मिलेगी राहत
Mon, 30 Nov 2026 02:14 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Mon, 30 Nov 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। नाराहट और बंगरिया क्षेत्र के किसानों को अब तक छह से आठ घंटे ही सिंचाई के लिए बिजली मिल पा रही है। बिजली कटौती और लंबे फीडर से होने वाली परेशानी दूर करने के लिए खैराई गांव में नया 33 केवी बिजलीघर बनाया जा रहा है। इसका निर्माण शुरू हो गया है। यहां 10 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इससे नाराहट क्षेत्र के दर्जनों गांवों को राहत मिलने की उम्मीद है।
वर्तमान में नाराहट क्षेत्र को बिरधा बिजलीघर से आपूर्ति होती है। यहां से नाराहट फीडर की दूरी करीब 30 से 40 किलोमीटर है। बिरधा बिजलीघर से सात फीडरों के माध्यम से 50 से अधिक गांवों को बिजली दी जाती है। लंबे फीडर पर अधिक भार होने के कारण बिजली कटौती की समस्या बनी रहती है। नाराहट फीडर को दो हिस्सों में बांटकर जामनीबांध और बछरई लाइन चलाई जा रही हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, दो से तीन दिन के अंतराल पर एक हिस्से को कुछ घंटे ही बिजली मिल पाती है। कई गांवों में तीन दिन और तीन रात तक बिजली गुल रहती है। इससे बच्चों की पढ़ाई और घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।
बिजली विभाग ने बिजनेस प्लान के तहत खैराई गांव में नया बिजलीघर बनाने का प्रस्ताव भेजा था। पावर कार्पोरेशन से मंजूरी मिलने के बाद सेकंडरी वर्क्स झांसी ने निर्माण शुरू कर दिया है। फिलहाल भवन निर्माण का काम चल रहा है। बिजलीघर को बंगरिया में बन रहे पारेषण उपकेंद्र से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
इन गांवों में बिजली कटौती से परेशानी
जामनीबांध लाइन से जुड़े दौलतपुर, दिगवार, डोंगराखुर्द, गुरयाना, चांदोरा, बरेजा, गुढ़ा, खिरिया, देवरी, सिगरवारा, बरोदिया और पटना गांवों के लोग बिजली कटौती से परेशान हैं। वहीं, बछरई लाइन से जुड़े मकरीपुर, ललितापुर, बछरई, महाराजपुरा, बनयाना, अर्जुन खिरिया, ककरुआ, बड़गाना, धौलपुरा और गदोरा गांवों में भी अघोषित कटौती की समस्या है।
जिले में 19 बिजलीघर, संख्या बढ़कर होगी 20
वर्तमान में जिले में 19 बिजलीघरों से आपूर्ति की जा रही है। इनमें शहर के गल्ला मंडी प्रथम और द्वितीय, नझाई बाजार, बाईपास, नेहरूनगर, जिला अस्पताल और जिला न्यायालय बिजलीघर शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में तालबेहट, पूराकलां, बांसी, जखौरा, जाखलौन, बिरधा, पाली, महरौनी, मड़ावरा, बंगरिया, मिर्चवारा और बानपुर बिजलीघर हैं। खैराई में नया बिजलीघर बनने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 20 हो जाएगी।
-- -- -- --
नाराहट क्षेत्र के ग्राम खैराई में बिजनेस प्लान के अंतर्गत नया सब स्टेशन बनाया जा रहा है। सेकंडरी वर्क्स झांसी ने इसका कार्य शुरू कर दिया है। यह सब स्टेशन बनने से नाराहट क्षेत्र में बिजली समस्या से काफी राहत मिल सकेगी।
-विशाल सिंह, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण।