{"_id":"6acc711fd38f4631a60aaf61","slug":"video-sub-inspectors-birthday-revelry-created-a-ruckus-at-a-restaurant-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"दरोगा के जन्मदिन की खुमारी: रेस्तरां में मचाया उत्पात, कर्मचारियों से मारपीट, युवतियों पर छींटाकशी भी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा के जन्मदिन की खुमारी: रेस्तरां में मचाया उत्पात, कर्मचारियों से मारपीट, युवतियों पर छींटाकशी भी की
स्वरूप नगर डीसीपी कार्यालय के पास शनिवार देर रात रेस्तरां में हुक्का न मिलने पर नशे में धुत दरोगा, एसीपी के हमराही और उनके साथियों ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने रेस्तरां कर्मचारियों से मारपीट की और युवतियों पर छींटाकशी भी की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार देर रात करीब ढाई बजे चार युवक कार से रेस्तरां पहुंचे। उन्होंने हुक्का मांगा, लेकिन कर्मचारियों ने उपलब्ध कराने से मना कर दिया।
इस पर युवक भड़क गए और कर्मचारियों से गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। नशे में धुत चारों युवकों ने रेस्तरां में जमकर बवाल काटा। आरोप है कि मारपीट के दौरान कपड़े तक फाड़ दिए। कुछ देर पहले मोबाइल लेने पहुंची युवतियों पर भी आरोपियों ने छींटाकशी की। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया।
बताया जा रहा है कि दरोगा के जन्मदिन के मौके पर ही एसीपी के हमराही और उनके साथी पार्टी करने पहुंचे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बवाल करने वालों में एक सेंट्रल जोन के थाने में तैनात दरोगा था। दूसरा साउथ जोन में तैनात एक एसीपी का हमराही बताया गया। बाकी दो युवक उनके दोस्त थे। सभी सादी वर्दी में थे और नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे थे।
सड़क पर रात तीन बजे तक हंगामा होता रहा। एसीपी का हमराही स्वरूप नगर चौकी इंचार्ज और थाना पुलिस को फोन कर बुलाने लगा। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, पर पुलिस के पहुंचने से पहले चारों भाग निकले। स्वरूप नगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना नहीं मिली है, पर वह जानकारी करा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।