{"_id":"6ae8288f5720c6f4d40565bc","slug":"video-police-picket-set-up-at-toll-plaza-personnel-to-keep-a-watch-on-transgender-individuals-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"घाटमपुर: टोल प्लाजा में लगाई गई पिकेट, पुलिस कर्मी रखेंगे किन्नरों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटमपुर: टोल प्लाजा में लगाई गई पिकेट, पुलिस कर्मी रखेंगे किन्नरों पर नजर
सजेती थाना क्षेत्र में अलियापुर टोल प्लाजा में किन्नरों की जबरदस्ती रोकने को पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके आलावा रात के समय पुलिस की गाड़ी भी मौजूद रहेगी। एसीपी ने किन्नरों द्वारा हाइवे में किसी भी प्रकार की गतिविधि को रोकने के लिए थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिए हैं।
मालूम हो कि अलियापुर टोल प्लाजा में ज्यादातर रात के समय किन्नर बाहरी नंबरों की गाड़ियों को रोककर जबरन वसूली करते हैं। यदि किसी ने इंकार किया तो मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। 26 अक्टूबर की रात भी भदोही के बंजारी गांव निवासी अंकित सिंह से किन्नर जबरन रुपये मांग रहे थे। साथ ही उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी थी। उनकी सूचना पर पहुंचे पीआरवी पुलिस कर्मियों से अभद्रता और मारपीट की थी। जिस पर पुलिस ने दो नामजद व अज्ञात किन्नरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि टोल प्लाजा में पुलिस पिकेट लगा दी गई है। इसके साथ ही रात में पुलिस की गाड़ी जहां मौजूद रहेगी, वहीं क्षेत्र के पूरे हाइवे पर नजर रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया वह खुद भी समय समय पर क्षेत्र में जाकर देखेंगे। यदि कोई किन्नर इस तरह के कार्य करते मिलता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।