{"_id":"6a6df5b4a3a5f379000dc5af","slug":"video-agra-lucknow-expressway-service-road-potholes-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के फूड प्लाजा की सर्विस रोड पर गहरे गड्ढे, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के फूड प्लाजा की सर्विस रोड पर गहरे गड्ढे, हादसे का खतरा
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के कट संख्या 217 स्थित फूड प्लाजा की सर्विस रोड पर बने बड़े और गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गए हैं। लगातार बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
सर्विस रोड से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी से भरे गड्ढों के कारण वाहन फिसलने का खतरा बना हुआ है। वहीं, फूड प्लाजा पर आने-जाने वाले यात्रियों को भी आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
स्थानीय लोगों और राहगीरों ने संबंधित विभाग से सर्विस रोड की मरम्मत कर गड्ढों को जल्द भरवाने की मांग की है, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।