{"_id":"69304253498455939504472c","slug":"video-196-couples-held-each-others-hands-in-jhansi-2025-12-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी में 196 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री समूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए पहली बार बायोमैट्रिक हाजिरी लगवाने के बाद जोड़ों को मंडप तक जाने दिया गया। इसमें 196 जोड़े शामिल हुए। इनमें से 17 जोड़ों ने मुस्लिम रीति रिवाज से सात फेरे लिए।
इस साल सामूहिक विवाह में प्रति जोड़ा का खर्चा बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया है। इसमें 15 हजार रुपये कार्यक्रम पर और 25 हजार रुपये वर-वधु को सामान 60 हजार रुपये सीधे लाभार्थी के खाते में हंस्तांतरित की गई। कोछाभांवर में रामराजा गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हाेने के लिए जोड़े और उनके परिवारजन पहुंचे। टोकन के हिसाब से दोनों पक्ष के लोगों को भोजन व्यवस्था की गई थी। सबसे पहले जोड़ों की बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज कराई गई। इसक बाद विवाह के लिए टोकन और मंडप की व्यवस्था क्रमवार की गई। हिंदू रीति रिवाज और मंत्र जाप के साथ पंडितों ने वर वधु को सात फेरे दिलवाए तो दूसरी ओर 17 जोड़ों को इमाम ने निकाह कराया। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद प्रत्येक जोड़ों को शादी का सामान प्रदान किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।