{"_id":"6aa6eb6c5616457d6c005723","slug":"video-condemnation-of-the-attack-on-chandrashekhar-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंद्रशेखर के ऊपर हुए हमले की निंदा, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारियों ने सांसद एवं संगठन के चीफ चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। जिला संयोजक एडवोकेट मनोज कुमार गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर रविवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा ।ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि 13 सितंबर को चंद्रशेखर आजाद के बाराबंकी से गोंडा जाते समय उन पर हमला किया गया। जो गंभीर और चिंताजनक है। संगठन ने इसे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली घटना बताते हुए निंदा की है।पदाधिकारियों ने मांग की कि चन्द्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ाई जाए। घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा हमले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।