{"_id":"6aa6eb7dcbece0aad70173d6","slug":"vineet-rai-murder-case-man-carrying-a-reward-of-rs-1-lakh-arrested-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-160117-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
शहर कोतवली पुलिस की गिरफ्त में विनीत राय का हत्याकांड का आरोपी जगदीश सिंह यादव उर्फ सोनू यादव।
गाजीपुर। कोतवाली पुलिस ने बिंदू होटल के मालिक आलोक कुमार राय के पुत्र विनीत राय हत्याकांड में वांछित चल रहे एक लाख रुपये के इनामी आरोपी जगदीश सिंह यादव उर्फ सोनू यादव (25) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अंधऊ हवाई पट्टी के पास से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि 12 सितंबर को पुलिस टीम ने जगदीश सिंह यादव उर्फ सोनू यादव (25) को गिरफ्तार किया। वह मूल रूप से कोठिया कोडरताल, थाना करीमुद्दीनपुर का निवासी है और वर्तमान में कालिधाम कॉलोनी, गौसाबाद में रह रहा था।
उन्होंने बताया कि जगदीश सिंह यादव उर्फ सोनू यादव थाना कोतवाली में दर्ज विनीत राय हत्याकांड में नामित वांछित आरोपी है। यह प्राथमिकी 30 मई को बिंदू होटल के मालिक के पुत्र विनीत राय की हत्या के संबंध में दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
29 मई की रात को हुई थी विनीत की हत्या
कोतवाली क्षेत्र में 29 मई की रात को बिंदू होटल के मालिक के पुत्र विनीत राय की हत्या हुई थी। इस मामले में थाना कोतवाली में चार लोगों पर नाम जद प्राथमिकी दर्ज हुई थी। जिसमें मुख्य आरोपी शंकर पांडेय, कमलेश चौधरी, आलोक दूबे और सोनू यादव का नाम शामिल था। इसके अलावा तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। हत्याकांड में पुलिस अब तक जगदीश सिंह यादव उर्फ सोनू यादव, अरविंद कुमार, सौरभ तिवारी, शिवम दुबे, रहमान अली उर्फ गोल्डेन तथा रविशंकर पांडे और सत्य प्रकाश पांडे को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, कमलेश चौधरी पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। जबकि मुख्य आरोपी शंकर पांडेय, आलोक दूबे पुलिस की पहुंच से दूर है।