फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Prakash Parv of Guru Granth Sahib celebrated; partook of Langar and Prasad.

Ghazipur News: गुरुग्रंथ साहिब का मनाया प्रकाश पर्व, लंगर ग्रहण किया प्रसाद

Mon, 14 Sep 2026 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Prakash Parv of Guru Granth Sahib celebrated; partook of Langar and Prasad.
मुहम्मदाबाद गुरुद्वारा में शबद कीर्तन करते सिख समुदाय के लोग। स्रोत- गुरूद्वारा स​मिति
मुहम्मदाबाद। नगर स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में शनिवार की रात श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के साथ गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश पर्व मनाया। इसको लेकर गुरुद्वारा को रंगीन झालर बत्तियों से सजाया गया। देर रात गुरुद्वारा में आयोजित लंगर में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष सरदार त्रिलोचन सिंह ने बताया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब सिख समाज के लिए आध्यात्मिक मार्गदर्शन और मानवता की सेवा का संदेश देने वाले पवित्र गुरु हैं। गुरु अर्जनदेव ने सबसे पहले प्रकाश पर्व को मनाया था। उनकी देखरेख में पहला प्रकाश पर्व हरमिंदर साहिब अमृतसर मनाया गया था। इस प्रकाश पर्व के लिए गुरुद्वारा को झालरों से सजाया गया था। शनिवार की देर शाम कार्यक्रम की शुरुआत दीवान साहिब की सेवा करने के साथ शुरू हुई, जिसके बाद गुरु ग्रंथ साहिब को पूरी धार्मिक मर्यादा के साथ विराजमान किया गया। देर रात तक रागी जत्था के हरजीत सिंह बिल्लू ने अपने साथियों ने सबद कीर्तन प्रस्तुत किया। पर्व में शामिल लोगों ने विश्व कल्याण और सुख-शांति के लिए अरदास की। इस मौके पर नरजीत सिंह, सतनाम सिंह, हरजीत सिंह बिल्लू, देवेंद्र कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed