फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The rain washed away months of the farmers' hard work.

VIDEO: बारिश ने किसानों की महीनों की मेहनत पर फेरा पानी

Sat, 26 Sep 2026 11:32 AM IST
Pankaj Jain पंकज जैन
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:32 AM IST
The rain washed away months of the farmers' hard work.
राजा का रामपुर। किसानों के लिए आसमान से बरसी बारिश आफत बन गई है। पिछले करीब 24 घंटे से तेज हवा के साथ हो रही लगातार बारिश ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। विकासखंड अलीगंज क्षेत्र सहित राजा का रामपुर और आसपास के गांवों में खेतों में खड़ी धान की पकी फसल बारिश और तेज हवा के चलते जमीन पर बिछ गई है। वहीं खेतों में कटा पड़ा बाजरा पानी में भीगने से खराब होने की कगार पर पहुंच गया है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है। किसानों का कहना है कि फसल तैयार करने में उन्होंने बीज, खाद, दवा, सिंचाई और मजदूरी पर बड़ी रकम खर्च की थी। फसल पकने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि उपज बेचकर परिवार का खर्च चलेगा और खेती में लगाया पैसा वापस आएगा, लेकिन अचानक हुई लगातार बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खेतों में खड़ी और कटी फसल को देखकर किसान परेशान हैं। तेज हवा और बारिश के कारण धान की पकी फसल खेतों में गिर गई है। किसानों के मुताबिक जमीन पर गिरी फसल को काटना मुश्किल होगा। यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो खेतों में पड़ी धान की बालियों के खराब होने की आशंका है। इससे उपज और गुणवत्ता दोनों प्रभावित हो सकती हैं। कई किसानों ने बाजरा काटकर खेत में ही रखा था। लगातार बारिश के कारण कटी हुई फसल पानी में भीग गई है। किसानों को डर है कि समय रहते फसल नहीं सूखी तो बाजरा सड़ने और खराब होने लगेगा। इससे किसानों को सीधे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। किसानों के अनुसार कुछ खेतों में सरसों की बुवाई हो चुकी थी। लगातार बारिश से सरसों की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं आलू की बुवाई की तैयारी कर रहे किसानों की परेशानी भी बढ़ गई है। बारिश से खेतों में पानी भरने के कारण खेत तैयार होने में समय लगेगा। किसानों का कहना है कि आलू की बुवाई में ज्यादा देरी हुई तो खेती का पूरा चक्र प्रभावित हो सकता है। किसानों ने प्रशासन से गांव-गांव और खेत-खेत सर्वे कराकर बारिश से हुए फसल नुकसान का आकलन कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि नुकसान का सही आकलन कर पात्र किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाए, ताकि प्राकृतिक आपदा से हुए आर्थिक नुकसान में उन्हें राहत मिल सके। युवा किसान सचिन ने बताया कि तेज हवा के साथ हुई बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को काफी नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान धान और बाजरा की फसल में दिखाई दे रहा है। किसान बड़ी लागत लगाकर फसल तैयार करता है और ऐसे समय पर फसल बर्बाद होना उसके लिए बड़ा झटका है। किसान नदीम ने बताया कि लगातार बारिश के कारण खेत पानी में डूब गए हैं। धान की फसल खेतों में बिछ गई है और बाजरा भी खराब होने की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि किसान पहले से ही खेती की बढ़ती लागत से परेशान है। प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के बाद किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दुद्धी से रेस्क्यू हुई नन्ही बच्ची को जिलाधिकारी ने गोद में लेकर रखा नाम कीर्ति, VIDEO

26 Sep 2026

150वीं वर्षगांठ पर सोनांचल में हुआ सामूहिक वंदे मातरम का गायन, VIDEO

26 Sep 2026

VIDEO: कदंब की डाल पर बैठे कान्हा, वस्त्रों के लिए गोपियों ने लगाई गुहार; जीवंत हुई द्वापरकालीन चीरहरण लीला

26 Sep 2026

VIDEO: अकबरपुर में मनाया गया बाबा नीम करोरी का 53वां महापरिनिर्वाण दिवस

26 Sep 2026

देहरादून- इको-फ्रेंडली बप्पा को दी भावुक विदाई

26 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: डीएलएड परीक्षा में विज्ञान और गणित ने बढ़ाई मुश्किल, सामाजिक अध्ययन ने दी राहत

26 Sep 2026

VIDEO: नगर निगम में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, अधिकारियों से मिला बहाली का आश्वासन

26 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: जांच करने पहुंचे अधिकारी, प्रधान पक्ष ने मचाया बवाल; पिस्तौल लहराने और ग्रामीणों पर हमला कराने का आरोप

26 Sep 2026

बिटिया बेमिसाल : कभी जूते नहीं थे, पहाड़ के कठिन रास्तों पर नंगे पांव दाैड़ीं सीमा की कामयाबी गर्व भर देगी, देश का चमका दिया नाम

26 Sep 2026

VIDEO: आगरा में स्कूलों की छुट्टी, डीएम ने जारी किया आदेश; भारी बारिश का अलर्ट

25 Sep 2026

करसड़ा कूड़ा संग्रह केंद्र से लोगों की बढ़ी परेशानी, गंदगी से हाल बेहाल; VIDEO

25 Sep 2026

दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया सफाई अभियान;video

25 Sep 2026

पक्का पोखरा की गड्ढायुक्त सड़कों पर भरा पानी, राहगीरों की बढ़ी मुसीबत; VIDEO

25 Sep 2026

झपकी आने से फोरलेन के किनारे पलटा डीसीएम, VIDEO

25 Sep 2026

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर कार्यशाला, पालिका कर्मचारियों को किया गया जागरूक; VIDEO

25 Sep 2026

भाजपा ने जिले के सभी बूथों पर मनाई दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती, VIDEO

25 Sep 2026

VIDEO: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को राैंदा; युवक की माैके पर ही माैत

25 Sep 2026

VIDEO: चंगाई और नौकरी के प्रलोभन में धर्मांतरण का खेल

25 Sep 2026

VIDEO: गोवंश से टकराकर बाइक सवार युवक घायल

25 Sep 2026

VIDEO: प्रेम विवाह के तीन साल बाद दिल्ली में युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

25 Sep 2026

VIDEO: घायल युवक की मौत, चालक पर प्राथमिकी

25 Sep 2026

VIDEO: सगी बहनों के छह ससुरालीजन पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज

25 Sep 2026

VIDEO: बासौनी में जमीन के विवाद के बाद झोपड़ी में आग

25 Sep 2026

VIDEO: नौकरी के बहाने फरीदाबाद ले जाकर मूकबधिर को बंधक बनाकर पीटा

25 Sep 2026

VIDEO: सात करोड़ से अधिक से बनेगा किरावली स्मार्ट थाना, एसीपी ने भूमि पूजन कर किया शिलान्यास

25 Sep 2026

VIDEO: कुत्ते से टकराकर फिसली बाइक, मासूम समेत दंपती घायल

25 Sep 2026

VIDEO: जल्दबाजी ने ली बैंककर्मी की जान, ओवरटेक करते समय पलटी कार

25 Sep 2026

VIDEO: दीवानी से तारीख कर लौट रहे भाई-बहन को पीटा

25 Sep 2026

VIDEO: महिला की माैत के मामले में पुलिस ने लिखी हादसे की प्राथमिकी

25 Sep 2026

VIDEO: आगरा पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी ट्रैफिक बने रविंद्र कुमार

25 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed