{"_id":"68c7c1269a37b1459d0997bf","slug":"video-farmers-troubled-by-leopard-attacks-in-bijnor-stage-a-unique-protest-filled-the-dfo-office-with-sheep-2025-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिजनौर में गुलदार के हमलों से परेशान किसानों का अनोखा प्रदर्शन, डीएफओ कार्यालय में भर दी भेड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर में गुलदार के हमलों से परेशान किसानों का अनोखा प्रदर्शन, डीएफओ कार्यालय में भर दी भेड़ें
डिंपल सिरोही
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:02 PM IST
Link Copied
बिजनौर वन प्रभाग क्षेत्र में गुलदार के लगातार हमलों से किसानों में भारी रोष है। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने डीएफओ कार्यालय पर अनोखे तरीके से विरोध जताते हुए पशु बांध दिए।
किसानों का कहना है कि खेतों और गांवों में गुलदार लगातार हमला कर रहे हैं, जिससे अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद वन विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। किसानों ने आरोप लगाया कि गुलदारों को पकड़ने के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है।
धरना प्रदर्शन का यह सिलसिला पांचवें दिन भी जारी रहा। भाकियू (अ) के प्रांतीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह, ठाकुर गजेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष चौ. कुलबीर सिंह, भोपाल राठी और सुखविंदर सिंह गोल्डी के नेतृत्व में किसानों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।