{"_id":"6ac3624f3b7228f8cc0273fa","slug":"video-elpael-ma-thamathara-paratharashana-ka-btha-ghara-lta-brabka-ka-taralkapara-ka-bta-kashasha-sajha-kaya-anabhava-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"एलपीएल में दमदार प्रदर्शन के बाद घर लौटीं बाराबंकी के त्रिलोकपुर की बेटी कशिश, साझा किया अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलपीएल में दमदार प्रदर्शन के बाद घर लौटीं बाराबंकी के त्रिलोकपुर की बेटी कशिश, साझा किया अनुभव
बाराबंकी में त्रिलोकपुर की कशिश पांडेय (18) लखनऊ वूमन प्रीमियर लीग (एलपीएल) में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद घर लौट आई हैं। लखनऊ चैलेंजर्स की ओर से खेलते हुए कशिश ने अपने पहले ही लीग मुकाबले में विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने एक स्टंपिंग, दो रन आउट और एक विकेटकीपर कैच लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मैच के बाद त्रिलोकपुर पहुंची कशिश ने अपने अनुभव साझा किए। क्रिकेट के बड़े मंच पर पहली बार उतरने के अनुभव को लेकर उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। गांव की बेटी के शानदार प्रदर्शन के बाद परिवार के साथ ग्रामीणों में भी उत्साह है। कशिश की इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम खेल के क्षेत्र में रोशन किया है। कशिश त्रिलोकपुर गांव व जिले की पहली बेटी हैं, जिन्होंने क्रिकेट को अपना करियर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। वर्ष 2024 में उन्होंने लखनऊ की एएस क्रिकेट अकादमी से क्रिकेट की शुरुआत की थी। कोच अरविंद सिंह के मार्गदर्शन में विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी का अभ्यास किया। मेहनत के दम पर उसी वर्ष उनका अंडर-19 में चयन हुआ। अंडर-19 के तीन ट्रायल मुकाबलों में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। एक मुकाबले में महज 23 गेंदों में 45 रन बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, जिसके बाद उनका चयन एलपीएल के लिए हुआ। कशिश भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानती हैं। विकेट के पीछे धोनी की चुस्ती, सटीक स्टंपिंग और शांत रहकर निर्णय लेने की शैली उन्हें प्रभावित करती है। कशिश भी विकेटकीपिंग में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए लगातार अभ्यास कर रही हैं।कशिश के पिता संजय पांडेय अधिवक्ता हैं। दो बहनों में कशिश सबसे बड़ी हैं परिवार के सहयोग और कोच के मार्गदर्शन से उन्होंने क्रिकेट में आगे बढ़ने का सफर जारी रखा है। कशिश का कहना है कि वह मेहनत, अनुशासन और लगातार अभ्यास के दम पर क्रिकेट में आगे बढ़ना चाहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।