{"_id":"6ac4b45a232c9089270e1fcd","slug":"video-video-canava-aayakata-ka-khalfa-sapa-mahal-sabha-ka-paratharashana-mahal-palsakaramaya-sa-thhakaka-makaka-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चुनाव आयुक्त के खिलाफ सपा महिला सभा का प्रदर्शन, महिला पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चुनाव आयुक्त के खिलाफ सपा महिला सभा का प्रदर्शन, महिला पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की
बहराइच। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ मंगलवार को समाजवादी महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के निकट धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं और मौके पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष मन्नू देवी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंचीं। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वोटों में हेराफेरी कर लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश की जा रही है। उनका कहना था कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं और इसे लेकर लोगों में भी असंतोष है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई।
प्रदर्शन को देखते हुए धरना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हुई।
प्रदर्शन में शाइस्ता परवीन, सीमा मिश्रा समेत समाजवादी महिला सभा की बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।