{"_id":"6ab9f00f476c25490b071979","slug":"video-three-accused-of-cow-slaughter-arrested-during-encounter-in-bahraich-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में गोहत्या के तीन आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में गोली लगने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में गोहत्या के तीन आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में गोली लगने से घायल
बहराइच के मोतीपुर इलाके में रविवार आधी रात करीब 1.00 बजे पुलिस और गोहत्या के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जोगनिया बैराज मार्ग पर हुई मुठभेड़ में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। उसके दो साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी सोनू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी गोहत्या की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
पुलिस के मुताबिक, 24 सितंबर को शाहपुर खुर्द में गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने तीन टीमें गठित की थीं। रविवार रात 1:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दोबारा गोहत्या की घटना करने की तैयारी में हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जोगनिया बैराज मार्ग पर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान बालापुर निवासी सोनू, उचवा बालापुर निवासी शहजाद उर्फ कलूटे और खैरी निवासी सोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, 1940 रुपये, बाइक, तराजू-बांट, लकड़ी का ठीहा और तीन चाकू बरामद किए हैं।
मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।