{"_id":"6abe29785aab55139e02c59e","slug":"video-video-rama-mathara-samata-paramakha-thharamaka-sathal-ka-sarakashha-ka-nae-sara-sa-tayara-ha-raha-khaka-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राम मंदिर समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा का नए सिरे से तैयार हो रहा खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राम मंदिर समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा का नए सिरे से तैयार हो रहा खाका
राम मंदिर समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को नए सिरे से मजबूत करने की कवायद के तहत बुधवार को एनएसजी की टीम ने कनक भवन परिसर का निरीक्षण किया। टीम ने मंदिर परिसर के प्रवेश और निकास मार्गों, श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले क्षेत्रों समेत विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर मौजूदा सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
एनएसजी जवानों ने सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण स्थानों और संभावित संवेदनशील क्षेत्रों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था, संभावित चुनौतियों और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा जरूरतों का आकलन किया गया।
अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए एनएसजी की टीम लगातार स्थलीय निरीक्षण कर रही है। इससे पहले टीम राम मंदिर समेत अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा ले चुकी है। इन निरीक्षणों के आधार पर प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा का नया खाका तैयार किया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी निरीक्षण और समीक्षा का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।