{"_id":"6aab7db67e306d174300f6c3","slug":"video-video-parathhanamatara-ka-janamathavasa-para-savacachhata-abhayana-sata-kada-para-calya-savacachhata-abhayana-kaya-pathharapanae-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान, सीता कुंड पर चलाया स्वच्छता अभियान, किया पौधारोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान, सीता कुंड पर चलाया स्वच्छता अभियान, किया पौधारोपण
अयोध्या के बीकापुर में सेवा संकल्प माह के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर कार्यक्रमों की शुरुआत की। काशी क्षेत्र के तोरो माफी स्थित पौराणिक स्थल सीता कुंड पर ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा और भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने परिसर की साफ-सफाई की।
इस दौरान पौराणिक स्थल परिसर में पौधारोपण भी किया गया। ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार की ओर से जनकल्याण, गरीब कल्याण और सुशासन को प्राथमिकता दी जा रही है। कार्यकर्ताओं ने सीता कुंड स्थित दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में हवन-पूजन कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु की मंगल कामना की।
कार्यक्रम में राजकुमार वर्मा, मेवालाल वर्मा, प्रधान सोनू सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि शाम को प्रधानमंत्री की दीर्घायु और यश की कामना के लिए पौराणिक स्थल पर दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।