{"_id":"6abe297091e5c784ad0b05da","slug":"video-video-parabha-shararama-ka-catara-para-canava-samagara-lgana-ma-raparata-tharaja-sapa-nata-ka-khalfa-parathamaka-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: प्रभु श्रीराम के चित्र पर चुनाव सामग्री लगाने में रिपोर्ट दर्ज, सपा नेता के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: प्रभु श्रीराम के चित्र पर चुनाव सामग्री लगाने में रिपोर्ट दर्ज, सपा नेता के खिलाफ प्राथमिकी
अयोध्या/ रुदौली। भेलसर ओवरब्रिज की दीवारों पर बने प्रभु श्रीराम के चित्र के ऊपर चुनाव प्रचार सामग्री लगाने के आरोप में पुलिस ने सपा नेता चौधरी शहरयार समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। भाजपा नगर अध्यक्ष रामराज लोधी की शिकायत और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
रामराज लोधी ने शिकायत में आरोप लगाया कि प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के वर्ष में नगर विकास विभाग की ओर से भेलसर ओवरब्रिज पर धार्मिक और सांस्कृतिक चित्रकारी कराई गई थी। आरोप है कि सपा नेता और अन्य लोगों ने इन चित्रों के ऊपर चुनाव प्रचार सामग्री लगा दी। इसमें प्रभु श्रीराम के चित्र के ऊपर भी प्रचार सामग्री लगाई गई।
लोधी ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। सीओ अरविंद सोनकर ने बताया कि शिकायत और उच्चाधिकारियों के निर्देश के आधार पर चौधरी शहरयार समेत अन्य के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।