{"_id":"6ad9c5c6637c6c11c60fa3bf","slug":"video-video-paltafarama-tha-ka-rasata-khalna-oura-tarana-ka-thaharava-bhal-karana-ka-maga-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: प्लेटफार्म दो का रास्ता खोलने और ट्रेनों का ठहराव बहाल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: प्लेटफार्म दो का रास्ता खोलने और ट्रेनों का ठहराव बहाल करने की मांग
अयोध्या के रुदौली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर दो का रास्ता बंद होने से यात्रियों को हो रही परेशानी का मुद्दा बृहस्पतिवार को रेल जनसंवाद कार्यक्रम में उठा। एडीआरएम अधिकारी अजय वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने रास्ता खोलने के साथ ट्रेनों का ठहराव बहाल करने और यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग की।
भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सतींद्र प्रकाश शास्त्री सहित स्थानीय नागरिकों ने कहा कि प्लेटफार्म नंबर दो से करीब 90 प्रतिशत यात्रियों का आवागमन होता है। रास्ता बंद होने से श्रद्धालुओं, स्कूली बच्चों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने स्टेशन पर पेयजल, शौचालय और टिकट काउंटर की समुचित व्यवस्था कराने की मांग भी उठाई।
एरिया ऑफिसर अजय वर्मा ने बताया कि नागरिकों की सभी मांगें लिखित रूप में प्राप्त कर ली गई हैं। इन्हें उच्च अधिकारियों को भेजकर समस्याओं के निस्तारण का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में स्टेशन मास्टर रामस्वरूप यादव, जीआरपी प्रभारी जितेंद्र यादव सहित रेलवे कर्मचारी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।